Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की
new delhi, India declared,  first innings
नई दिल्ली । भारत ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी।

 

दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 10वां टेस्ट शतक जड़ा और नाबाद 129 रन बनाए। यह गिल का बतौर कप्तान भारत में पहला टेस्ट शतक भी रहा। गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ छठे विकेट के लिए 102 रनों की अहम साझेदारी की। जुरेल ने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली और फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए, उनके आउट होते ही गिल ने पारी घोषित कर दी। गिल 129 रन पर नाबाद लौटे। इस पारी के साथ उनका करियर औसत 43.47 और बतौर कप्तान औसत 84.81 तक पहुंच गया।

 

भारत के लिए एकमात्र निराशाजनक क्षण दिन की शुरुआत में आया, जब यशस्वी जायसवाल की शानदार 175 रनों की पारी रन आउट की वजह से थम गई। यह रन आउट शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी का नतीजा था।
 
पूरी पारी के दौरान वेस्टइंडीज का गेंदबाजी आक्रमण बेअसर नजर आया। केएल राहुल (38) इस पारी में भारत के सबसे कम स्कोरर रहे, जबकि 57 रन का शुरुआती ओपनिंग पार्टनरशिप सबसे छोटा स्टैंड रहा। जायसवाल और गिल के अलावा साई सुदर्शन ने भी 87 रन की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 3 और रॉस्टन चेज ने एक विकेट लिया।

 

MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.