Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
नदी पार कर पांच किलोमीटर पैदल चलकर बांगुली पहुंचे बीजापुर कलेक्टर
bijapur, Bijapur Collector crossed, reach Banguli

बीजापुर । जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने आज शनिवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नदी पार स्थित सुदूर गांव बांगुली का दौरा किया। यह इलाका लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन अब यहां शासन की योजनाएं गति पकड़ रही हैं। कलेक्टर मिश्रा ने करीब 5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की और नदी पार कर नव स्थापित सुरक्षा कैम्प बांगुली पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

 

उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात कर उनके मनोबल की सराहना की तथा कहा कि सुदूर अंचलों में सुरक्षा कैम्प की स्थापना से अब विकास की नई राह खुलेगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन और सुरक्षा बलों के आपसी समन्वय से अब इंद्रावती पार के गांवों में नियत नेल्लानार योजना के तहत तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांगुली सहित आस-पास के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कैम्प की स्थापना केवल सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि विकास के द्वार खोलने का प्रतीक है।

 

कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन की सभी योजनाएं अब इन क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में अब ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दाैरान सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पीआरओ जनपद पंचायत भैरमगढ़ मौजूद रहे। बांगुली जैसे सुदूरवर्ती इलाकों में कलेक्टर का पैदल पहुंचकर निरीक्षण करना यह दर्शाता है कि बीजापुर प्रशासन अब विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कलेक्टर मिश्रा का आभार व्यक्त किया ।

MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.