Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नक्सलियों की आईईडी विस्फोट से कोबरा बटालियन का एक जवान घायल
bijapur,   soldier  Cobra battalion , IED blast
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ताडापल्ला इलाके में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी विस्फोट में शनिवार को कोबरा बटालियन 206 की टीम नंबर 11 के हेड कांस्टेबल (जीडी) दीपक दूले घायल हो गए। तैनात अन्‍य जवानाें ने तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान दीपक को बीजापुर अस्पताल भेज दिया है, उसका उपचार जारी है। बीजापुर एसपी ने घटना की पुष्टि की है।
 
कोबरा बटालियन 206 की टीम के जवान सुबह के समय ताडापल्ला के पास नए स्थापित एफओबी (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) कैंप के निकट एरिया डोमिनेशन और डेप्थ प्रोटेक्शन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुबह लगभग 8 बजे नक्सलियों के पहले से लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से जवान दीपक दूले घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास तैनात सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए इलाके को घेर लिया और घायल जवान को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए रवाना किया । फिलहाल घायल जवान की हालत सुरक्षित बताई जा रही है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.