Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Three militants, arrested in Manipur
इंफाल । मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के तीन कैडरों को पिछले 24 घंटों के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एवं अन्य एक अभियान में भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

 

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज जारी एक बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के याइरीपोक थानांतर्गत याइरीपोक बाजार से केसीपी (अपुनबा) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान थौबल जिलांतर्गत याइरीपोक लीरोंगथेल माखा लीकाई निवासी खुमानथेम नाओचा (33) के रूप में की गयी है।

 

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के बिष्णुपुर थानांतर्गत बिष्णुपुर वार्ड नंबर 6 से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कैडर मोइरंगथेम मोहन सिंह उर्फ परी (42) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एसएम कार्बाइन और एक मैगजीन, दो एके सीरिज के मैगजीन, 24 राउंड एके सीरिज के कारतूस, एक छद्म टी-शर्ट और एक मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

 

इसी कड़ी में सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थानांतर्गत ओम्बा हिल क्रॉसिंग क्षेत्र से केसीपी (ताइबांगनबा) के एक सक्रिय कैडर, बिष्णुपुर जिले के चांदपुर मयाई लीकाई निवासी हेइसनम सनाथोई मैतेई उर्फ नानाओ (36) को गिरफ्तार किया। वह मोइरांग क्षेत्र में जनता से जबरन वसूली में शामिल था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फाेन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।

 

जबकि, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई थानांतर्गत खोंगाखुल और लोंगा कोइरेंग गांवों को जोड़ने वाले नगैरंगबाम लौकोन आईवीआर से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों में एक .303 राइफल एक मैगजीन के साथ, एक संशोधित .303 राइफल एक मैगजीन के साथ, पांच पिस्तौल एक-एक मैगजीन के साथ, पांच हेलमेट, चार बीपी वेस्ट कम मैगजीन पाउच, आठ प्लेटें जिनके बीपी के रूप में इस्तेमाल होने का संदेह है, एक बाओफेंग हैंड हेल्ड सेट अपने चार्जर के साथ, 10 जोड़ी छलावरण पैंट और संबंधित छलावरण शर्ट और चार बैग शामिल हैं। 

 

इस बीच सुरक्षा बल विभिन्न जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व जारी रखे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मणिपुर के विभिन्न जिलों में, पहाड़ी और घाटी दोनों में, कुल 115 नाके/चेकपॉइंट स्थापित किए गए थे, हालांकि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया।
MadhyaBharat 12 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.