Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी
new delhi, West Indies, first innings
नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। इस लिहाज से मेहमान टीम अभी भी भारत से 270 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की टीम को 319 रन बनाने थे, लेकिन फॉलऑन नहीं बचा सकी। अब भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया है।

 

रविवार सुबह वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरु किया। शुरुआत में ही वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने शाई होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। होप ने 57 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। कुलदीप ने इसके बाद दो विकेट और लिए। पहले 163 के स्कोर तेविन इमलाच को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिर 174 रन पर जस्टिन ग्रीव्स को चलता किया। तेविन ने 21 रन और जस्टिन ने 17 रन बनाए। वेस्टंडीज को 175 के स्कोर पर आठवां विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके।

 

लंच के ठीक बाद जसप्रीत बुमराह ने खेरी पियरे को आउट कर मेहमान टीम को नौंवा झटका दिया। पियरे ने 23 रन बनाए। कुलदीप यादन ने जेडन सील्स को आउट कर वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन समाप्त कर दी। इस विकेट के साथ कुलदीप ने अपने पांच विकेट भी पूरे किए।

 

भारत ने पहली पारी 518 रन पर की थी घोषित
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की उत्कृष्ट पारी खेली थी। जायसवाल और गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन, ध्रुव जुरेल 44 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 43 रन और केएल राहुल ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वारिकन ने 3 और रॉस्टन चेज ने एक विकेट लिया।

 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।
MadhyaBharat 12 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.