Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
बलेनो कार पलटने से एक युवक की मौत चार घायल
rajgarh, One youth killed, four injured

राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम कटारियाखेड़ी के समीप भोपाल से कोटा तरफ तेज गति से जा रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में कार चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित ग्राम कटारियाखेड़ी के नजदीक भोपाल से कोटा तरफ तेज गति से जा रही बलेनो कार क्रमांक आरजे 33 सीबी 0046 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दानिश (21)पुत्र मामूर अली निवासी तलाव पाल खैराबाद जिला कोटा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार चालक राजा (32)पुत्र शकील खान निवासी खैराबाद कोटा, फोटाग्राफर अनिल(28)पुत्र दयानंद पार्टी निवासी रामगंजमंडी झालावाड़, रुपनारायण (32)साल और विजय(32)साल निवासी खैराबाद झालावाड़ राजस्थान घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर किया गया। बताया गया है कार सवार युवक कोटा से भोपाल बारात में शामिल होने गए थे और लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

MadhyaBharat 13 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.