Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
bhopal, Income Tax raids , Dilip Buildcon

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और उससे जुड़े सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर साेमवार काे छापेमारी की। जिसमें भाेपाल के कोलार क्षेत्र और इंदौर के पीथमपुर समेत कुल पांच प्रमुख स्थानों पर छापा मारा गया। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम दस्तावेज खंगाल रही है। यह कार्रवाई कथित तौर पर आयकर चोरी के मामलों से जुड़ी है, और जांच अभी भी जारी है। दिलीप बिल्डकॉन, जो एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है और भोपाल में ही मुख्यालय रखती है, के खिलाफ यह छापा सुबह से चल रहा है।


दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रमुख ठिकानों पर इनकम टैक्‍स की टीमों ने छापेमारी की है। इन ठिकानों में भोपाल, इंदौर, पीथमपुर समेत कुल पांच स्‍थान शामिल है। इन सभी ठिकानों में भोपाल के कोलार का प्रमुख यूनिट, इंदौर और पीथमपुर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र को टारगेट किया है।जबकि पीथमपुर (इंदौर) में औद्योगिक इकाई को टारगेट बनाया गया। अन्य तीन स्थानों में भोपाल के एमपी नगर और इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र शामिल हैं।

 

सूत्रों के माने तो इनकम टैक्‍स की ये कारवाई दिलीप बिल्‍डकॉन पर टैक्‍स चोरी, अवैध लेन-देन और ब्‍लैक मनी से संबंधित आरोपों के चलते की जा रही है। टीमों ने कंपनी के ऑफिस, आवासीय संपत्तियों और संबंधित व्यवसायिक स्थानों पर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड्स और अन्य सामग्री की तलाशी ली। फिलहाल आयकर विभाग ने दिलीप बिलडकॉन के सभी ठिकानों से जरुरी दस्‍तावेज और रिकॉर्ड जब्‍त किए है और आगे की कार्रवाई जारी है। अमृतसर की आईटी टीम ने एमपी एसएएफ की मदद ली है। लोकल पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बुलाया है। अमृतसर से आई टीम ने इस छापेमारी में भोपाल के विभागीय अफसरों को साथ नहीं लिया है। सोमवार सुबह से चल रही इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया में आने के बाद स्थानीय अफसरों के संज्ञान में आई है।

 

बताया जा रहा है कि दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी पर भी कार्रवाई की जा रही है। बता दें क‍ि दिलीप सूर्यवंशी देश के बड़े कारोबारियों की लिस्‍ट में शामिल हैं और उनके कई राजनीतिक नेताओं से अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। बिल्डकॉन पर इनकम टैक्‍स की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

गाैरतलब है कि दिलीप बिल्डकॉन की गिनती मौजूदा समय देश की सबसे बड़ी सड़क निर्माण कंपनियों में होती है और कंपनी के मध्यप्रदेश,राजस्थान, दिल्ली और केरल में कई बड़े प्रोजेक्ट है। कंपनी के पास भोपाल मेट्रो का 247करोड़ रुपये का काम होने के साथ प्रदेश में 25,000 करोड़ रूपये का सोलर एनर्जी का काम भी चल रहा है। कंपनी ने हाल ही में केरल में 1,500 करोड़ रूपये और गुरुग्राम में 1,500 करोड़ रुपये के मेट्रो प्रोजेक्ट्स का काम लिया है।

 
 
MadhyaBharat 13 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.