Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वैश्विक दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार
new delhi, Domestic stock market, global pressure

नई दिल्ली । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। राहत की बात यही रही कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार ने आज निचले स्तर से काफी हद तक रिकवरी करने में सफलता हासिल की। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को सहारा देने की कोशिश भी की। हालांकि, वैश्विक दबाव की वजह से बाजार में इस हद तक दबाव बना हुआ था कि खरीदारों की कोई भी कोशिश बाजार को कभी भी मुनाफे की स्थिति में नहीं पहुंचा सकी। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान बैंकिंग और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में खरीदारी होती रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, आईटी, ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के बावजूद स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 462.49 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 462.08 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 41 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,459 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,668 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,622 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 169 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,821 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 914 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,907 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 451.66 अंक की गिरावट के साथ 82,049.16 अंक के स्तर पर खुला।

 

कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 82,438.50 अंक तक पहुंचा। बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 82,043.14 अंक तक गोता भी लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 173.77 अंक की कमजोरी के साथ 82,327.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 108.05 अंक टूट कर 25,177.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,267.30 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 25,152.30 अंक तक गिर भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 58 अंक लुढ़क कर 25,227.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स 2.02 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.26 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.07 प्रतिशत और इंटरग्लोब एवियशन 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स 2.68 प्रतिशत, विप्रो 1.44 प्रतिशत, इंफोसिस 1.43 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.43 प्रतिशत और मैक्स हेल्थ केयर 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 13 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.