Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी में विस्फाेट से एसटीएफ का जवान घायल
bijapur, STF jawan injured, IED blast
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को प्रेशर आईईडी में विस्फाेट से एसटीएफ का जवान घायल हो गया। उसे भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा गया है।
 
बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क एरिया के ग्राम चिल्लामरका के जंगल में सुरक्षाबलों की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम आज सुबह एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेशर आईईडी में विस्फाेट होने से एसटीएफ का एक जवान घायल हाे गया है। भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा गया है।
 
बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी की जा रही है। नक्सलियों की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और क्षेत्र में नक्सल विराेधी अभियान और अधिक सशक्त रूप से जारी रहेगा। गौरतलब है कि विगत पांच दिनाें में नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेशर आईईडी से दो जवान और एक बालक घायल हाे चुके हैं।

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में वर्ष 2025 में आईईडी ब्लास्ट की ये हुईं  घटनाएं-

10 अक्टूबर : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में आदिवासी बच्चा घायल

9 अक्टूबर : नारायणपुर में 5 किलो का आईईडी मिला, बीडीएस ने किया नष्ट

4 अक्टूबर : बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट, महिला नक्सली घायल

29 सितंबर : अबूझमाड़ में भारी मात्रा में आईईडी बरामद, 5 विस्फोटक नष्ट

29 सितंबर : बीजापुर में 10 किलो का आईईडी बरामद

30 अगस्त : बीजापुर के गोरना और मनकेली के बीच 10 किलो का आईईडी मिला

18 अगस्त : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में जवान का बलिदान

14 अगस्त : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल

5 अगस्त : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण घायल

20 जुलाई : भोपालपट्टनम में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में नाबालिग घायल

14 जुलाई : बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में आईईडी पर पड़ा पैर, चार घायल

2 जुलाई : बीजापुर में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण आईईडी की चपेट में आया

9 जून : सुकमा आईईडी ब्लास्ट में एएसपी का बलिदान

30 मई : बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल

6 मई : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ अधिकारी घायल

26 अप्रैल : बीजापुर में डीआरजी का जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया

21 अप्रैल : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट, सीएएफ जवान का बलिदान

9 अप्रैल : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

7 अप्रैल : अबूझमाड़ के जंगल में आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

4 अप्रैल : नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, एक घायल

30 मार्च : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, महिला की मौत

28 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल, बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो का आईईडी बरामद

23 मार्च : बीजापुर में एसटीएफ की गाड़ी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में 2 जवान घायल

20 मार्च : बीजापुर में गंगलूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद. अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल

7 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल

21 फरवरी: अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल

15 फरवरी : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, जवान घायल

18 जनवरी : नारायणपुर आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के 2 जवान घायल

16 जनवरी: बीजापुर में आईईडी विस्फोट, दो कोबरा कमांडो घायल

12 जनवरी: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची घायल, बीजापुर में दो पुलिसकर्मी घायल

10 जनवरी : ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की 2 घटनाएं, ग्रामीण की मौत, 3 घायल

06 जनवरी : बीजापुर मे आईईडी ब्लास्ट कर गाड़ी उड़ाई, 8 जवानों का बलिदान।

3 जनवरी : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल।

MadhyaBharat 13 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.