Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,  stock market , decline

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 800 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी ऊपरी स्तर से करीब 250 अंक लुढ़क गया। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, इसके बावजूद शेयर बाजार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज दिन भर के कारोबार के दौरान रियल्टी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज तेजी का रुख बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।
आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 459.40 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 462.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.06 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,334 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,336 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,871 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 127 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,833 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 720 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,113 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 77.49 अंक की मजबूती के साथ 82,404.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 246.32 अंक की मजबूती के साथ 82,573.37 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी देर में ही लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 1 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 800 अंक फिसल कर 545.43 अंक की कमजोरी के साथ 81,781.62 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 250 अंक की रिकवरी करके 297.07 अंक की गिरावट के साथ 82,029.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 50.20 अंक उछल कर 25,277.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही ये सूचकांक खरीदारी के सपोर्ट से 83 अंक की मजबूती के साथ 25,310.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक दोपहर 1 बजे के करीब ऊपरी स्तर से लगभग ढाई सौ अंक लुढ़क कर 166.80 अंक की गिरावट के साथ 25,060.55 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी निचले स्तर से करीब 85 अंक की रिकवरी करके 81.85 अंक की कमजोरी के साथ 25,145.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मैक्स हेल्थकेयर 1.59 प्रतिशत, विप्रो 1.34 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.18 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 1.15 प्रतिशत और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.99 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.71 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.70 प्रतिशत, टीसीएस 1.56 प्रतिशत और टाटा मोटर्स 1.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.