Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीजापुर में नक्सलियों के विस्फोटक बनाने का सामान और 5 आईईडी बरामद
bijapur, Explosives manufacturing,5 IEDs belonging

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने मंगलवार को नक्सलियों के छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इतना ही नहीं सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5 प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। 

 

एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझ-बूझ से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया। बरामद सामग्री से साफ जाहिर होता है कि नक्सली सुरक्षाबलों को गंभीर क्षति पहुंचाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई ने उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। अभी इलाके में लगातार गस्त सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 एवं 196 की संयुक्त टीम द्वारा अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई। विस्फोटक सामग्री और बीजीएल बनाने की सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में 51 नग जिंदा बीजीएल, 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार, 50 नग स्टील पाइप, बड़ी मात्रा में बिजली का तार, 20 नग लोहे की शीट और 40 नग लोहे की प्लेट शामिल हैं। इसके अलावा नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 नग प्रेशर आइईडी बरामद कर जिन्हें बीडीएस टीम की मदद से सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

 

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.