Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
आय से अधिक संपत्ति मामले में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने पेश किया चालान
raipur, EOW files challan,assets case
रायपुर । आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रायपुर में विशेष अदालत में लगभग 8 हजार पन्नों का चालान पेश किया है। सौम्या पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया गया है। ईओडब्ल्यू ने इसे इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का मामला बताया है।


ईओडब्ल्यू द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार चालान में सौम्या चौरसिया पर 45 बेनामी संपत्तियों में निवेश का खुलासा किया गया है। जांच में पाया गया है कि सौम्या चौरसिया और उनके परिवार की 17 साल के कार्यकाल में वास्तविक आय 2 करोड़ 51 लाख 89 हजार 175 रुपये पाई गई और अवैध कमाई करीब 50 करोड़ बताया गया है। जो उनकी आय की तुलना में 1872 प्रतिशत अधिक है। चालान में यह भी बताया गया है कि 2019 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा अवैध निवेश किया गया है।

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को 450 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में पहले ईडी और फिर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद सौम्या चौरसिया तीन माह पहले ही जमानत पर रिहा हुईं।  उच्चतम

न्यायालय के निर्देश पर सौम्या चौरसिया फिलहाल छत्तीसगढ़ से बाहर बेंगलुरु में रह रही हैं।

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.