Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर जिले में नक्सलियाें ने की भाजपा कार्यकर्ता सत्यम की हत्या
bijapur, BJP worker Satyam , killed by Naxalites
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के मुंजाल कांकेर निवासी भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की नक्सलियाें ने बीती रात घर से निकाल कर कुछ दूरी पर रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी छोड़ा है। पुलिस अधीक्ष्रक 
बीजापुर जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। 
 
नक्सलियों ने इसमें सत्यम पुनेम पर पुलिस मुखबिरी के शक और गांव में रहकर नक्सल गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के आरोप भी लगाए हैं। मद्देड़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे के अनुसार नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता को कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर मौत की सजा देने की बात कही है। शव मिलने की सूचना पर इलमिडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले 6 दिनों में ये तीसरी हत्या है, इससे पहले नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की भी हत्या की थी। पहली घटना 9 अक्टूबर की है, जब पामेड़ थाना क्षेत्र के उड़तामल्ला गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण कुमार पोडियम की हत्या कर दी थी । कुछ सशस्त्र नक्सली गांव में पहुंचे और ग्रामीण को घर से बाहर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पर पुलिस की मुखबिरी का शक था। इसके घटना के दो दिन बाद, 11 अक्टूबर की रात उसूर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में नक्सलियों ने एक और ग्रामीण गुड्डू सोड़ी की हत्या कर दी थी।
 
देर रात नक्सलियों का एक जत्था गांव में पहुंचा और गुड्डू सोड़ी को घर से बाहर निकालकर धारधार हथियारों से हत्या कर दी। इससे पहले, 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक सुरेश कोरसा की हत्या कर दी थी। सुरेश कोरसा उम्र 27 साल निवासी मनकेली पटेलपारा में देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा काे अगवा कर मार डाला।
 
गौरतलब है कि नक्सली ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक यानी पिछले 25 सालों में बस्तर के अलग-अलग जिलों में कुल 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुके हैं। इनमें आम नागरिक सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इसमें से सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर जिले में ही हुई है। इस रिकार्ड में अब जबकि नक्सली कमजाेर पड़ चुके हैं। इसके बावजूद बीजापुर जिले में लगातार नक्सली हत्या के मामले में ब़ढ़ाेतरी जारी है।
MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.