Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में सनातनी दिवाली मनाने की अपील
bhopal, Appeal to celebrate, Sanatani Diwali

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार दीपावली को सनातनी तरीके से मनाने की जोरदार अपील की गई है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के तत्वावधान में चलाई जा रही इस मुहिम के तहत बुधवार काे समिति के पदाधिकारी और संत न्यू मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने पोस्टर लेकर लोगों से आग्रह किया कि वे हिंदू व्यापारियों से ही दीपावली की खरीदारी करें। इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक चेतना को बढ़ाना और समाज में आत्मगौरव की भावना को मजबूत करना बताया गया।

 
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी समेत कई संत भी न्यू मार्केट में ग्राहकों से सनातनी अपील करते हुए नजर आए और दुकानों के बाहर पोस्टर लेकर लोगों से "सनातन मूल्यों के अनुसार व्यवहार और त्योहार" मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से खरीदारी कतई न करें, जो हिंदुओं को काफिर कहते हैं। मस्जिदों से फतवा जारी किया जाता है। त्योहार के दौरान ऐसा कोई लेन-देन न किया जाए जो सनातन संस्कृति के विरुद्ध हो। इसलिए हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करें। तिवारी ने स्पष्ट किया, “हमारा व्यवहार और त्योहार, दोनों सनातन धर्म के अनुरूप होना चाहिए।” यह मुहिम संस्कृति बचाओ मंच के सहयोग से चल रही है।
 
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल न्यू मार्केट तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में वे भोपाल के अन्य प्रमुख बाजारों में जाकर लोगों से सनातनी मूल्यों के अनुसार दीपावली मनाने की अपील करेंगे। इस दौरान संत और पदाधिकारी पोस्टर लेकर दुकानदारों एवं ग्राहकों से सीधे संवाद करेंगे और सनातनी आस्था का संदेश देंगे। समिति का कहना है कि यह पहल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे प्रदेश के अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा। आने वाले दिनों में यह मुहिम और भी व्यापक स्तर पर फैलेगी, जिससे धार्मिक और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।
MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.