Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन
ujjain, Indian women
उज्जैन । महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। महिला खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी थे।

 

टीम के प्रमुख सदस्यों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्रीचरणी सहित अन्य खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ सदस्य थे। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया गया।
 
भारतीय महिला टीम इस समय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के फिलहाल चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं। अब टीम बाकी बचे तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को इंग्लैड महिला टीम से है।

 

MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.