Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हरियाणा: आईपीएस वाई पूरन कुमार का नौवें दिन हुआ पोस्टमार्टम
chandigarh, Haryana, Postmortem of IPS Y Puran Kumar

चंडीगढ़ । हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम हो गया। वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर की दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास में अपने गनमैन की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से पूरन कुमार के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ था। बदले हुए घटनाक्रम में वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बुधवार की सुबह हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर कहा कि संघ शासित क्षेत्र पुलिस द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्कलंक जांच किए जाने के आश्वासन तथा हरियाणा सरकार द्वारा कानून के अनुसार दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की प्रतिबद्धता के मद्देनजऱ, मैंने स्वर्गीय वाई. पूरन कुमार, आईपीएस के पोस्टमॉर्टम की अनुमति प्रदान की है।
न्याय के हित में और साक्ष्यों की दृष्टि से समय पर पोस्टमॉर्टम किए जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मैंने सहमति दी है कि यह प्रक्रिया विधि अनुसार गठित चिकित्सक मंडल द्वारा, एक बैलिस्टिक विशेषज्ञ की उपस्थिति में, मजिस्ट्रेट की देखरेख में तथा संपूर्ण वीडियोग्राफी के साथ की जाए, जिससे पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। मुझे न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है तथा मेरी हार्दिक अपेक्षा है कि जांच पूरी व्यावसायिकता, निष्पक्षता और समयबद्ध ढंग से की जाएगी ताकि सत्य कानून के अनुसार उजागर हो सके। न्याय की प्रक्रिया को शीघ्र एवं उचित दिशा में आगे बढ़ाने हेतु, मैं जांच दल को पूर्ण सहयोग प्रदान करती रहूंगी। इसके बाद चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत यादव तथा आला पुलिस अधिकारी चंडीगढ़ पहुंचे। अमनीत पी कुमार की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक-बैलिस्टिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।

MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.