Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रदेश में अब तक 1213.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
raipur,   average rainfall , 1213.8 mm so far

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मिमी., बलौदाबाजार में 1004.8 मिमी., गरियाबंद में 1234.9 मिमी, महासमुंद में 1065.1 मिमी और धमतरी में 1149.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मिमी., मुंगेली में 1183.0 मिमी., रायगढ़ में 1396.7 मिमी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मिमी., जांजगीर-चांपा में 1413.5 मिमी, सक्ती में 1274.2 मिमी., कोरबा में 1179.3 मिमी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1112.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मिमी, कबीरधाम में 892.0 मिमी, राजनांदगांव में 1012.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1462.0 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 919.1 मिमी और बालोद में 1317.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 799.0 मिमी, सूरजपुर में 1183.2 मिमी, बलरामपुर में 1580.4 मिमी, जशपुर में 1105.4 मिमी, कोरिया में 1253.4 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1138.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1640.6 मिमी, कोंडागांव जिले में 1213.5 मिमी, कांकेर में 1421.8 मिमी, नारायणपुर में 1474.4 मिमी, दंतेवाड़ा जिले में 1652.3 मिमी, और सुकमा जिले में 1332.5 मिमी की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.