Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पलायन करना कांग्रेस का मूल चरित्र : अवस्थी
jagdalpur, Running away ,Awasthi

जगदलपुर । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने बुधवार को कहा कि पलायन करना कांग्रेस का मूल चरित्र हो गया है। जब कांग्रेस नगर निगम में सत्तासीन थी तब भी भाजपा का सामना करने के भय से कांग्रेस के बहुमतधारी पार्षद शहर छोड़ कर रायपुर राजधानी भाग जाते थे। अभी भी कांग्रेस के समस्त पार्षद नगर निगम की अत्यंत महत्वपूर्ण सामान्य सभा से मात्र बीस मिनट में भाग खड़े हुये।

 

उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस का यह आचरण स्पष्ट बताता है कि कांग्रेस के लिये राजनीति ज़िम्मेदारी ज़वाबदारी नहीं बल्कि दुकानदारी है। उन्हाेंने कहा कि जनता की सेवा और जन समस्याओं के निदान से उनका कोई सरोकार नहीं है। आलोक अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस की कलई खुल गयी है। कांग्रेस को मैदान छोड़ना ही होगा क्योंकि अब प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में क्षेत्र में योजनाबद्ध रुप से निरंतर विकास के आयाम गढ़े जा रहे हैं।

 

आलोक अवस्थी ने कांग्रेस से सवाल करते हुये कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस नगर निगम में विपक्ष की भूमिका में है। क्या सत्ता सुख पाने का स्वप्न ध्वस्त होने के बाद कांग्रेस को विपक्ष का दायित्व निभाने में शर्म महसूस हो रही है। शहर की सम्मानीय जनता को कांग्रेस जवाब दे कि नगर निगम की सामान्य सभा में आम जनता से जुड़ी समस्याओं व शहर विकास के विषयों पर गंभीरता से विस्तृत चर्चा करने के बजाय कांग्रेस के सभी 18 पार्षद एक साथ बहिर्गमन कर गये। आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाली सामान्य सभा की बैठक में मात्र 20 मिनट बैठने का अहसान कांग्रेस व उनके पार्षद अब पत्र वार्ता और सड़क में बेजा हल्ला मचा कर शहर की आमजनता पर जताने की अशोभनीय राजनीति कर रहे हैं।
MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.