Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जैसलमेर बस अग्रिकांड में मृतकों की संख्या 22 पहुंची
jodhpur,Death toll ,Jaisalmer bus fire
जोधपुर । जैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आगजनी की हृदयविदारक दुर्घटना में गुरुवार को एक और घायल ने दम तोड दिया। हादसे में मृतकों की संख्या बढक़र अब 22 हो गई है। तेरह लोग अब भी अस्पताल में भर्ती है, जिनमें आठ लोग गंभीर रूप से है।जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं

 

इधर, जोधपुर में डीएनए परीक्षण एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने पर जिला प्रशासन ने शव उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक शव को पूर्ण सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ उनके पैतृक गांव या निवास स्थान तक पहुंचाया जाए। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी एवं एक पुलिस कांस्टेबल को भेजा जा रहा है, ताकि मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो। प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस कठिन समय में प्रत्येक परिजन को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह संपूर्ण प्रक्रिया संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण से की जा रही है। जोधपुर और जैसलमेर दोनों जिलों की टीमें निरंतर संपर्क और समन्वय में हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग समय पर प्राप्त हो सके।

 

डीएनए परीक्षण के पश्चात नौ शव एम्स हॉस्पिटल में एवं नौ शव महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में रखे गए हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है। एम्स अस्पताल में जितेश चौहान, महेन्द्र (लवारण), खुशी (लवारण), इरफान खान (बम्बोरों की ढाणी), बरकत खान (बासनपीर), शाहरूख खान (चाम्पला), अयुब खान (बासनपीर), बसीरा (बासनपीर) जसु (कोटड़ी) के शव रखे गए है। महात्मा गांधी अस्पताल में स्वरूप (जोधपुर), गोपीलाल (लाठी), जोगराज सिंह (झलारिया), पार्वती (लवारण), दीक्षा (लवारण), शौर्य (लवारण), दीपक (जैसलमेर), राजेन्द्र सिंह चौहान (जैसलमेर) और हसीना (बम्बोरों की ढाणी) के शव रखे गए है।

 

एक शव पर दावा नहीं किया गया, एम्स में रखा :

 

कुल 19 शवों में से एक शव पर अभी तक किसी ने भी दावा नहीं किया है। जिस शव पर अभी तक दावा नहीं किया गया है वह एम्स अस्पताल में रखा हुआ है।

 

आठ शवों का आज हुआ डीएनए परीक्षण :

 

बुधवार को दस शवों का डीएनए परीक्षण हुआ था, शेष आठ लोगों का गुरुवार को डीएनए लिया गया और अज्ञात की मौत होने से उसका भी परीक्षण किया गया है।

 

आमजन से अपील :

 

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को जैसलमेर बस हादसे में लापता व्यक्ति से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

 

जोधपुर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर :

 

जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर

 

0291-2650349, 2650350

 

महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर

 

09414159222

 

जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

 

ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल, जैसलमेर

 

9460106451, 9636908033

 

जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर

 

9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055

 

MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.