Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Impartial and fearless ,Chief Minister Dr. Yadav
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है। प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जनमाध्यमों में स्थान मिल रहा है। हमारे पत्रकार बंधुओं ने ही पूरे राष्ट्र और विश्व को अवगत करवाया है कि मध्य प्रदेश के चंदेरी और रायसेन जैसे स्थान प्राचीन काल में जोहर के साक्षी रहे हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ट्ंटया भील और भीमानायक जैसे जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम नागरिकों तक आसानी से पहुंचती है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार की शाम रीवा से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा भोपाल में एक मासिक पत्रिका के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोजन के लिए संस्थान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पंडित माखनलाल चतुर्वेदी से लेकर डॉ. वेद प्रताप वैदिक तक अनेक प्रख्यात कलमकारों के कृतित्व की साक्षी रही है। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भी मूलत: पत्रकार और कवि थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्कारों को आत्मसात कर अलग पहचान बनाई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नई तकनीक और सोशल मीडिया का चलन अधिक है। लेकिन पत्रकारिता के इस स्वरूप के समक्ष चुनौतियां भी अनेक हैं। तेज गति के मान से डिजिटल मीडिया का अपना प्रभाव है। कुछ ही पल में लाखों लोगों तक संदेश पहुंच जाता है। लेकिन मुद्रत माध्यमों की धरोहर दीर्घ अवधि तक बनी रहती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को अधिमान्यता, बीमा योजनाओं के साथ ही वृद्ध पत्रकारों को सम्मान निधि के रूप में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मुक्ति बोध ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्धजन और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.