Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के पांढुर्णा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
bhopal,  tractor trolley overturned  , Madhya Pradesh.
पांढुर्णा । मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में बड़चिचोली चौकी क्षेत्र अंतर्गत हिवरा फोरलेन हाइवे पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली उछलकर ट्रैक्टर पर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से महाराष्ट्र के तीन किसानों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के खुरसापार गांव निवासी विवेक कुबड़े बुधवार दोपहर में अपना ट्रैक्टर सुधरवाने के लिए पांढुर्णा आए थे। उनके साथ गांव के दो अन्य किसान भी थे। ट्रैक्टर सुधरवाने के बाद रात में तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हिवरा हाइवे के मोड़ पर हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से ट्रॉली उछलकर ट्रैक्टर पर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से तीनों किसानों की मौत हो गई।
 
बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल ने बताया कि तीनों किसान महाराष्ट्र के खुरसापार गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान विवेक कुबड़े (40), संदीप पटे (36) और अशोक काले (60) के रूप में हुई है। ट्रैक्टर मालिक विवेक कुबड़े अपना ट्रैक्टर सुधरवाने के लिए पांढुर्णा आए थे, जबकि उनके साथ संदीप मोटर पंप लेने और अशोक पाइप लेने आए थे। वापस लौटते समय तीनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में ट्रैक्टर और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.