Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया जहरीला पदार्थ
indore, 24 transgender , drank poisonous
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नंदलालपुरा थाना इलाके में बुधवार देर शाम 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीएमएचओ को सभी प्रभावितों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।


क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंडरीनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम लगभग 24 किन्नरों के कोई पदार्थ पीने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया गया, इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया भी एमवायएच पहुंचे और मामले की जानकारी ली।


एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शाम के समय किन्नर समाज के डेरे में हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी पंडरीनाथ, एसपी सराफा और मैं बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ किन्नरों ने संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया था। तत्काल सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। स्थिति सामान्य होने पर इनके बयान लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.