Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकायुक्त ने हवलदार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
jabalpur, Lokayukta, accepting a bribe

जबलपुर। मध्य प्रदेश की सिवनी जिले में गुरुवार को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कोतवाली थाने में दबिश देकर वहां कार्यरत हवलदार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रकम गुणवत्ता विहीन निर्माण से संबंधित एक शिकायत पर एफआईआर करने के एवज में मांगी जा रही थी।

 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आदेगांव तहसील लखनादौन जिला सिवनी निवासी नितिन पाटकर ने लोकायुक्त  एसपी अंजुलता पटले को एक शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह सिविल ठेकेदार है, जिसके द्वारा नगर परिषद केवलारी जिला सिवनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का ठेका लिया था। नितिन पाटकर द्वारा पेटी ठेकेदार राय कंस्ट्रक्शन राहुल राय निवासी सिवनी को कार्य सोपा गया था। राहुल द्वारा घटिया काम कर रुपए की धोखाधड़ी आवेदक के साथ की गई। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा थाना केवलारी में दिनांक 8 अक्टूबर को की थी। थाना केवलारी में प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा धोखाधड़ी की FIR करने के एवज में आवेदक से 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। 25 हजार आरोपी आरक्षक पूर्व में ले चुका था।

शिकायत के पश्चात उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापित होने के बाद एक टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा 75 हजार की रकम तय समयानुसार जैसे ही ली, उसे टीम द्वारा रंगे हाथ दबोच लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक जितेंद्र यादव निरीक्षक बृजकिशोर नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर का स्टाफ मौजूद था।

 

 

 

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.