Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कटनी में बस-ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर 12 यात्री घायल
katni, Bus and truck ,collide

कटनी । मध्य प्रदेश में कटनी जिले में कटनी-दमोह रोड पर शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों के घायल हाे गए है। घायलाें में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रीठी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीठी और कटनी जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

जानकारी के अनुसार घटना रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। यहां शुक्रवार सुबह भोपाल से रीवा यात्रियों को लेकर जा रही बस क्रमांक एमपी 04 जेड जेड 8747 जब ग्राम जमुनिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक एचआर 73 1587 से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार १२ यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकालकर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीठी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने गहन चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया है।
 
रीठी थाना प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। सभी चोटिल यात्रियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। ट्रक के चालक को गंभीर चोट आई है और बाकी लोगों को मामूली चोट आई है। बस ड्राइवर ने बताया कि रात 3 बजे तक गाड़ी चलाने के कारण उसे झपकी आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
 
 
MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.