Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तेज रफ्तार कार पलटी 11वीं के छात्र की मौत
bhopal,High-speed car overturns, Class 11 student dies

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हाे गया। थाना कोलार क्षेत्र के चिचली बैरागढ़ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और तीन बार पलटी खाने के बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। इस हादसे में कार सवार 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके 5 दोस्त घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी कार में सवार एक बुजुर्ग भी घायल हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। एएसआई सुनील त्रिपाठी के मुताबिक, मृतक आदित्यवीर चौधरी उर्फ आदि (16) दानिश कुंज कोलार का रहने वाला था। आदि एक प्राइवेट स्कूल से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ प्रति दिन सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बैडमिंटन खेलने जाया करता था। शुक्रवार सुबह बैडमिंटन खेलने के बाद आदि अपने दोस्त निर्माण जाट, अबदुल्ला, श्रीयांश, युवराज और विश्वरोद के साथ कार क्रमांक एमपी 02 सीआर 8070 होंडा सिटी में सवार होकर चाय नाश्ता करने गया था। लौटते समय डीमार्ट के करीब कार हादसे का शिकार हो गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद युवक कार के अंदर बुरी तरह फंस गया, जिसे गेट काटकर बाहर निकालना पड़ा। हादसा कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन कुछ चश्मदीदों ने बताया कि अचानक कुत्ता सामने आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों की पहचान के बाद परिजनों को सुबह 10 बजे पुलिस ने सूचना दी गई।

 

मृतक आदि परिवार का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। मां हाउस वाइफ हैं, जबकि पिता मुंबई की एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हैं। पिता मूल रूप से रहने जबलपुर के रहने वाले हैं, गुरुवार को ही भोपाल आए हैं। यहां से परिवार दीपावली मनाने जबलपुर जाने वाला था। आज परिवार का जबलपुर निकलने का प्लान था। आदि के दादा को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है, वे जबलपुर से भोपाल आ रहे हैं। पाेस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।


हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कार डिवाइडर को चीरते हुए दूसरी लेन में घुस जाती है। वीडियो में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पहुंची भीड़ का मंजर देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चालक की लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.