Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
korba,Chief Minister , Banwari Lal Agarwal

कोरबा/रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल का निधन अत्यंत दुःखद एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं।

 

उल्लेखनीय है कि बनवारी लाल अग्रवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे कोरबा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कोरबा के मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

78 वर्षीय बनवारी लाल अग्रवाल का जन्म 1 मई 1947 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जपेली में हुआ था। वे उच्च शिक्षित थे — एमएससी, बीएड और एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर वकालत के पेशे से जुड़े। समाज सेवा की भावना के साथ उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।श्री अग्रवाल तीन बार कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी निभाई। वे सदैव अपने सादगीपूर्ण व्यवहार, मिलनसार स्वभाव और जनहित के कार्यों के लिए जाने जाते रहे।

भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने अपना जीवन संगठन, समाज और शिक्षा के प्रति समर्पित किया। उन्होंने शिक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर और सावन पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ के समय में की थी। 1990 के दशक में वे बिलासपुर भाजपा कमेटी के संगठन महामंत्री बने। इसके बाद उन्होंने कोरबा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वे 1993 में पहली बार कटघोरा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए और 1998 में भी पुनः चुने गए।

विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान वे लोकलेखा समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, आवास समिति और कार्य मंत्रणा समिति सहित कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने का अवसर भी मिला।

 

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.