Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
असम के तिनसुकिया में सैन्य शिविर पर गोलीबारी और ग्रेनेड से हमला
asam, Firing and grenade,army camp

तिनसुकिया । असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथार क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात हमलावरों ने सैन्य शिविर पर ग्रेनेड फेंकने के साथ अंधाधुंध गोलीबारी की।

 

सूत्रों के अनुसार, हमला रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब सेना के शिविर पर तीन अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूजीजीएल) दागे गए। इसके तुरंत बाद करीब आधे घंटे तक लगातार फायरिंग की आवाजें गूंजती रहीं। तेज धमाकों और गोलियों की आवाज़ से आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर एक ट्रक में आए थे और हमला कर फरार हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले में तीन जवान घायल हुए हैं। हालांकि शिविर को हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और काकोपथार व आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल आम नागरिकों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

 

प्रारंभिक जांच में इस हमले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) की भूमिका की आशंका जताई गई है। यह हमला पिछले कुछ महीनों में ऊपरी असम में हुआ सबसे बड़ा उग्रवादी हमला माना जा रहा है।

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.