Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
new delhi, Sri Lankan , Prime Minister Modi

नई दिल्ली। श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। डॉ. हरिनी अमरसूर्या का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा ऐतिहासिक और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।


प्रधानमंत्री ने इस वर्ष अप्रैल में श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति दिसानायके को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं।पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्रीलंका की प्रधानमंत्री सुश्री हरिनी अमरसूर्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उनके साथ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, विकास सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण सहित कई व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा हुई। घनिष्ठ पड़ोसी होने के नाते हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों की जनता और साझा क्षेत्र की समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.