Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गुजरात में भूपेंद्र सकार में हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री
gandhinagar,Harsh Sanghvi , Bhupendra government

गांधीनगर। गुजरात में शुक्रवार को भूपेंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में छह पुराने और 19 नए विधायकों के साथ कुल 25 

विधायकों को मंत्री बनाया गया है। हर्ष संघवी को प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा

 को भी मंत्री बनाया गया है। इन 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है। 

 

गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी 25 विधायकों को मंत्रि पद की शपथ दिलाई। हर्ष संघवी ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद जीतू वाघाणी, नरेश पटेल, अर्जुन मोढवाडिया, प्रद्युमन वाजा और रमन सोलंकी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। ईश्वरसिंह पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया और डॉ. मनीषा वकील ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

 

कांती अमृतिया, रमेश कटारा, दर्शनाबेन वाघेला, कौशिक वकेरिया, प्रवीण माली, जयराम गामित, त्रिकम छागा, संजय महीडा, कमलेश पटेल, पी.सी. बरंडा, स्वरूपजी ठाकोर और रिवाबा जाडेजा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। नए मंत्रियों ने हाथ में भगवद गीता लेकर शपथ ली। इसके अलावा पुरुषोत्तम सोलंकी, ऋषिकेश पटेल, कनु देसाई और कुवरजी बावलिया ने इस्तीफा स्वीकार नहीं होने के कारण शपथ नहीं ली, क्योंकि इनके 

मंत्रालयों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। इस तरह से इन चार और हर्ष संघवी, प्रफुल्ल पानसेरिया सहित कुल छह मंत्री पुराने मंत्रिमंडल से शामिल

किए गए हैं। 

 

नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 7 पाटीदार, 8 ओबीसी, 3 एससी और 4 एसटी वर्ग के मंत्री हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।

 

नए मंत्रिमंडल की सूची में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि करीब 10 पुराने मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आगामी चुनाव और संगठनात्मक रणनीति के तहत इन वरिष्ठ नेताओं को स्थान नहीं दिया गया है, जिनमें बलवंतसिंह राजपूत, राघवजी पटेल, बचुभाई खाबड, मूलु बेरा, कुबेर डिंडोर, मुकेश पटेल, भीखुसिंह परमार, कुवरजी हळपती, जगदीश विश्वकर्मा और भानुबेन बाबरिया शामिल हैं। हालांकि जगदीश विश्वकर्मा को पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। 

 
MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.