Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, TMC का दावा- हटे वोटों से कम था कई सीटों पर जीत का अंतर.   बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सत्ता के लिए कांग्रेस किसी को भी धोखा दे सकती है .   विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   मंत्री के दौरे में खुली अस्पताल की बदहाली, रूम फ्रेशनर से छिपाई गई दुर्गंध.   इंदौर में बस पार्किंग में भीषण आग ,वेल्डिंग के दौरान हादसा, 5 बसें जलकर खाक.   75 साल की मां ने किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   कई SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी, 33 जिलों में तबादलों की तैयारी.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.  
उज्जैन में कार और डंपर की टक्कर में तीन युवकों की मौत
ujjain,Three youths died,car and a dumper
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैथल के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़नगर के इंगोरिया निवासी आदित्य पंड्या उम्र 22 वर्ष, अभय पंडित उम्र 20 वर्ष, उज्जैन के राजेश रावल उम्र 50 वर्ष और शैलेन्द्र आचार्य उम्र 20 वर्ष शुक्रवार की रात नलखेड़ा मेंमां बगलामुखी माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जैथल के पास रात को 12.30 बजे गलत दिशा से आ रहे डंपर से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। घटना में कार में सवार आदित्य पंड्या, अभय पंडित, राजेश रावल की मौत हो गई, जबकि शैलेंद्र आचार्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटि्टया थाना प्रभारी करण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों-मृतकों को कार से निकला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।


घटि्टया विधायक सतीश मालवीय मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि घटि्टया के जैथल के नजदीक रात 12:30 बजे के करीब एक्सीडेंट हुआ है। बड़ी दुखद घटना है। तीन युवकों की मौत हुई है। उसमें एक एमबीए का भी स्टूडेंट था। परिजनों से मिलने आया हूं।

 

MadhyaBharat 18 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.