Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले 210 माओवादी कैडराें पर था 9 करोड़ 18 लाख का इनाम
jagdalpur, 210 Maoist cadres ,surrendered in Jagdalpur

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार काे आत्मसमर्पण करने वाले 111 महिला और 99 पुरुष सहित कुल 210 माओवादी कैडराें पर 9 करोड़ 18 लाख का इनाम घोषित था। यह जानकारी शनिवार को जगदलपुर पुलिस ने दी।  

 

पुलिस के अनुसार इनमें शीर्ष माओवादी कैडर सीसीएम रूपेश उर्फ सतीश उर्फ विकल्प, डीकेएसजेडसी भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, डीकेएसजेडस रनीता, डीकेएसजेडसराजू सलाम, डीकेएसजेडस धन्नू वेत्ती उर्फ संतू, आरसीएम रतन एलम सहित सेंट्रल कमेटी सदस्य (सीसीएम)-1 कैडर, दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) सदस्य-4 कैडर, रीजनल कमेटी सदस्य (आरसीएम)-1 कैडर, डिविजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम)-22 कैडर, एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम)-61 कैडर, पार्टी सदस्य-98 कैडर, पीएलजीए/आरपीसी/अन्य-22 कैडरों पर कुल–210 (111 महिला, 99 पुरुष) माओवादी कैडरों पर कुल 9 करोड़ 18 लाख रुपये का इनाम पहले से घोषित किया गया था।

 

पुलिस के अनुसार मुख्यधारा में लौटे प्रमुख माओवादी कैडरों में-1. रूपेश उर्फ सतीश उर्फ विकल्प (सीसीएम) 2. भास्कर उर्फ राजमन मांडवी (डीकेएसजेडसी) 3. रनीता (डीकेएसजेडसी) 4. राजू सलाम (डीकेएसजेडसी) 5. धन्नू वेत्ती उर्फ संतू (डीकेएसजेडसी) 6. रतन एलम (आरसीएम) 7. सगनु ओयम (डीवीसी) 8. भास्कर (डीवीसी) 9. प्रसाद टडम (डीवीसी) 10. मंगतु गोटा (डीवीसी) 11. नंदे (डीवीसी) 12. रामजी गावड़े (डीवीसी) 13. मीना कोरसा (डीवीसी) 14. लखन कवासी (सीवाईपीसी) 15. जैनु माडवी (सीवाईपीसी) 16. दीपक मोहंदा (डीवीसी) 17. बोधराम कोडियामी (डीवीसी) 18. सोमडू कोडियामी (डीवीसी) 19. रीना उसेंदी (डीवीसी) 20. नीला सोढ़ी (डीवीसी) 21. कांती पोडियम (डीवीसी) 22. चंपा नरेटी (डीवीसी) 23. हीरालाल कोमरा (डीवीसी) 24. जुगनू कवाची (डीवीसी) 25. नरसिंह नेरम (डीवीसी) 26. मासो तामा (डीवीसी) 27. निर्मला (डीवीसी) प्रमुख थे ।
 
मुख्यधारा में लौटे माओवादी कैडराें ने कुल 153 हथियार समर्पित किए गए, जिनमें शामिल हैं—एके-47 : 19 राइफलें, एसएलआर राइफलें : 17 राइफलें, इंसास राइफलें : 23 राइफलें, इंसास एलएमजी : 1 गन, .303 राइफलें : 36 राइफलें, कार्बाइन : 4 राइफलें, बीएलजी लॉन्चर : 11, 12 बोर / सिंगल शॉट गन : 41 गन, पिस्तौल : 1 नग शामिल था।
 
इस संबंध में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि जगदलपुर में शुक्रवार काे कुल 210 माओवादी कैडरों का पुनर्समावेशन का यह निर्णायक कदम क्षेत्र में स्थायी शांति और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
MadhyaBharat 18 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.