Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल के मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात लगी आग
bhopal,   fire broke out, Central Bank branch

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के मारवाड़ी राेड स्थित सेंट्रल बैंक की ब्रांच में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। राहगीराें ने बैंक के अंदर से धुंआ निकलते हुए देखा ताे तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड काे सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग में बैंक के कुछ दस्तावेज जल गए। आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 
जानकारी के अनुसार मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात आग लग गई। धनतेरस का त्याैहार हाेने के कारण काफी भीड़ बाजार में थी। इस दाैरान आग लगने के बाद बैंक का फायर अलॉर्ट सिस्टम भी एक्टिव हो गया। आवाज सुनकर जैसे ही लाेगाें ने देखा ताे बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लाेगाें ने पुलिस और फायर दल काे सूचना दी। इसके बाद जूनानी सफाखाना और फतेहगढ़ से दमकलें मौके पर पहुंची। पुराने शहर के बाजार और रहवासी इलाकों में सड़कें संकरी हाेने के कारण बैंक तक पहुंचने में दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। लोगों ने भी आगे आकर मदद की और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया। जैसे-तैसे दमकल के लिए रास्ता बनाया गया। देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दमकलकर्मी राजेंद्र बाथम ने बताया कि आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कितना नुकसान हुआ, यह बैंक प्रबंधन आकलन कर रहा है। हालांकि, बैंक प्रबंधन की ओर से यह साफ नहीं किया गया है। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन करने में लगे हैं। दूसरी ओर, रुपए सुरक्षित है।
 
MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.