Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
सतना में पुराने मकान की दीवार ढही
satna , wall of an old house ,collapsed

सतना । मध्य प्रदेश के सतना जिले के चकेरा गांव में रविवार सुबह पुराने मकान की दीवार ढह गई। हादसे के समय घर में काम कर रही दाे महिलाएं मलबे में दबकर घायल हाे गई। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबने से दोनों को सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आई है।

 

जानकारी अनुसार हादसा रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा गांव में रविवार सुबह हुआ। यहां पुराने मकान की दीवार अचानक ढह जाने से घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान शंखी प्रजापति पत्नी कैलाश प्रजापति (30 वर्ष) और सोमवती पुत्री लल्लू प्रजापति (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं घर के आंगन में रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त थीं, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना था और बीते कई दिनों से दीवार में दरारें दिखाई दे रही थीं, लेकिन मरम्मत नहीं हो पाई थी। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.