Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
sukma, Police Memorial Day ,celebrated
सुकमा । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज मंगलवार काे सुकमा पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस वर्ष देश भर में बलिदान हुए 191 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के नामों का वाचन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बलिदान पुलिसकर्मी देश की आंतरिक सुरक्षा और जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एसपी चव्हाण ने अब तक बलिदान हुए समस्त पुलिस अधिकारी एवं जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में  बलिदानियो के परिजनों को सम्मानपूर्वक श्रीफल भेंट कर सांत्वना दी गई तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बलिदान जवानों के परिजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
 
MadhyaBharat 21 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.