Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या
morena, Youth crushed ,death with stones

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साेमवार देर रात एक व्यक्ति की पत्थराें से कुचलकर हत्या कर दी गई। राहगीर की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले पर्स से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाया और जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरी गांव का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय ताराचंद कुशवाह के रूप में हुई है। अज्ञात बदमाशाें ने पत्थरों से कुचल कर सोमवार देर रात उसकी हत्या कर दी। एक राहगीर ने शव पड़े होने की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पर्स में मिले पैन कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनाें ने बताया कि मृतक ताराचंद अपने घर से बीड़ी लेने की बोलकर निकले थे, लेकिन रात भर नहीं लौटे। परिजन उसे खोज ही रहे थे तभी सिविल लाइन पुलिस का फाेन आया और हत्या की जानकारी मिली। मृतक के भाई आशीष कुशवाह के अनुसार, मृतक ताराचंद कुशवाह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वह सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। रात में वह सिर्फ बीड़ी लेने की बोलकर गए थे और लौटे नहीं। आशीष ने बताया कि ठीक तीन साल पहले इनसे छोटे भाई विक्की कुशवाह की गणेश पुरा इलाके में संदिग्ध लाश मिली थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। अब दूसरे भाई की हत्या से परिजन खौफजदा हैं।

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के अनुसार, "ताराचंद की हत्या की गई है, इसमें कोई शंका नहीं है। पत्थरों से उसके सिर पर वार किए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से हत्या में उपयोग किए गए खून से सने बड़े-बड़े पत्थर भी मिले हैं। पास में ही शराब की खाली बोतल और प्लास्टिक के गिलास भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने पत्थरों को रात में ही जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह एक ब्लाइंड मर्डर है, लेकिन हम जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। तीन साल पहले इसके भाई की मौत की जानकारी नहीं है। अगर परिजन कोई जानकारी देंगे, तो उस पर भी काम करेंगे।"

 
MadhyaBharat 21 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.