Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल से हैदराबाद के लिए आज से शुरू होगी अतिरिक्त फ्लाइट
bhopal, Additional flights , Hyderabad from Bhopal
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल से हैदराबाद के लिए आज (22 अक्टूबर) से एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट शाम के समय संचालित की जाएगी। इस नई सेवा से यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।


राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि बारिश के दौरान जो उड़ाने बंद की गई थी, अब विंटर सीजन में उनको फिर से शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल-हैदराबाद के बीच उक्त नई प्लाइट शुरू हो रही है। फ्लाइट संख्या 6ई-7594 हैदराबाद से शाम 6.55 बजे रवाना होगी और रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी, जबकि 6ई-7595 भोपाल से रात 9.20 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसके शुरू होने से हैदराबाद भोपाल के लिए दो फ्लाइटों की सुविधा होगी। इंडिगो कम्पनी द्वारा वर्तमान में एक फ्लाइट सुबह के समय हैदराबाद भोपाल के लिए संचालित की जा रही है।

 

MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.