Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
युवा सदन कार्यालय में हुई गोवर्धन पूजा
bhopal, Govardhan Puja,Yuva Sadan office

भोपाल । पांच दिवसीय दीपोत्सव में आज बुधवार काे प्रदेश भर में गाेवर्धन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल में भी लोगों में खासा उत्साह है। सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक चलेगा। आमजनों के साथ जनप्रतिनिधि भी पूजन कर रहे हैं। भाेपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित अपने कार्यालय युवा सदन में भी विधिविधान के साथ गाेवर्धन पूजा का आयाेजन किया गया।

 

रामेश्वर शर्मा ने विधिपूर्वक गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने गौ-पूजन कर गौमाता को ग्रास भी अर्पित किया व प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन में कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों की भी उपस्थिति रही। जहां भक्ति, आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। बता दें कि दीपावली पर्व के उपरांत प्रतिवर्ष मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखने वाले विधायक शर्मा निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

 
महापौर मालती राय ने कांजी हाउस जाकर पूजा की
भाेपाल महापौर मालती राय ने नगर निगम के कांजी हाउस शाहजहांनाबाद में गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौ सेवकों का सम्मान भी किया गया। एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल, मनोज राठौर आदि मौजूद थे।
 
 
MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.