Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
uttarkashi,   doors of Gangotri Dham,winter season

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के चारधाम कपाट बंद होने की शुरुआत आज उत्तरकशी जिले के गंगोत्री धाम से हो गई है । गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के मौके पर सुबह 11.26 मिनट पर बंद कर दिए गए। जिसके लिए पिछले दिनों से तैयारियां चल रही थीं।

 

बुधवार प्रातः मां गंगा के भोग मूर्ति का जलाभिषेक करने के बाद गंगाजी का श्रृंगार किया गया। उसके बाद श्री पंच मंदिर समिति के पूजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद मां गंगा को डोली में पारंपरिक तरीके से सजाया जाया गया। ठीक अभिजीत मुहूर्त 11:36 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए शीतकालीन कपाट बंद कर दिए। मां गंगा की विग्रह डोली भोगमूर्ति, आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।


आज की रात को डोली मुखबा गांव से करीब दो किमी पहले मौजूद मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद गुरुवार दोपहर मां गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। मुखबा गांव में मां गंगा की भोगमूर्ति को मंदिर में विधि-विधान से शीतकाल छह माह के लिए स्थापित किया जाएगा। इसके बाद छह माह मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में ही होंगे।


इस मौके पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.