Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गौरा-गौरी उत्सव में हुआ शिव-पार्वती विवाह
dhamtari, Shiva-Parvati marriage, Gaura-Gauri festival

धमतरी । दीपावली के दूसरे दिन बुधवार 22 अक्टूबर को शहर सहित ग्रामीण अंचल में गौरा-गौरी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में परंपरानुसार भगवान शिव-पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के बीच पर्व की खुशियां दोगुनी हो गई। लोगों ने ईश्वर की आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

धमतरी शहर के सोरिद वार्ड जालमपुर वार्ड, कोष्टापारा वार्ड, जोधापुर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में गौरा गौरी पर्व की धूम रही। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत नरक चौदस की रात में फूल कुचरने से हुई। इसके बाद कार्तिक अमावस्या की सुबह मोहल्लेवासी बाजे गाजे के साथ समूह में खेत या पवित्र स्थान से मिट्‌टी लेने गए। मिट्‌टी लाने के बाद बाद पूजा स्थल में (गौरा) भगवान शंकर व पार्वती (गौरी) के साथ नंदी, भीमसेन आदि की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई। रात में दोनों प्रतिमाओं के साथ भगवान शंकर व पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई। इस दौरान शिव जी की बारात भी निकाली गई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन में लोग खूब थिरके।

 

गोकुलपुर वार्ड गौरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोकुल यादव ने बताया कि, उत्सव की शुरुआत नरक चौदस हो गई। पूजा स्थल को गौरा चौरा कहा जाता है। इसी पूजा स्थल पर रात में फूल कूचरने की परंपरा हुई। दूसरे दिन सोमवार को बाजे गाजे के साथ जाकर खेत से मिट्‌टी लाई गई। विवाह की रस्में निभाई गई। सोमवार को गौरा गौरी की शोभायात्रा निकली। नाचते-गाते सभी तालाब पहुंचे, फिर पूजा-अर्चना की गई। पश्चात तालाब में गौरा-गौरी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गोकुलपुर वार्ड के पूर्व पार्षद महेश साहू, शारदा साहू, जीवन साहू, कृतिका यदु, पर्वतीबाई, भुवनलाल सिन्हा, सुषमा सिन्हा, रोशन सिन्हा, रानू सिन्हा, सुभाष सिन्हा,ममता सिन्हा, आस्था आयुषी, टिकेंद्र साहू सहित काफी संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.