Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पेंटहाउस में आग लगने के बाद दम घुटने से कांग्रेस नेता की मौत
indore, Congress leader dies ,penthouse fire
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हाे गया। लसुड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका पर मौजूद ऑटोमोबाइल शोरूम के ऊपर ही पेंट हाउस में आग लगने से नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में उनकी बड़ी बेटी सौम्या झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर है। वहीं गार्ड्स ने कांग्रेस नेता की पत्नी और छोटी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है। इधर उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं ने शोक जताया है।
 

जानकारी अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। लसूड़िया इलाके में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का सौम्या महिंद्रा कार का शोरूम है। शोरूम के ऊपर पेंटहाउस में प्रवेश का परिवार रहता है। आग लगने के दौरान घर में प्रवेश, उनकी पत्नी श्वेता और दोनों बेटियां सौम्या (15) और मायरा (10) मौजूद थे। दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बड़ी बेटी सौम्या को गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गार्ड्स ने कांग्रेस नेता की पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। घटना का सबसे बड़ा कारण हाई सिक्योरिटी बताया जा रहा है। अंदर एसी और डिजिटल लॉक लगे थे, जो रिमोट या फिंगर टच से ही खुलते थे। सुबह धुंए के कारण लॉक नहीं खुल पाया। आग फैलने से बेडरूम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस इंस्पेक्टर नीतू सिंह ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के तीन मंजिला भवन में गुरुवार सुबह 5 बजे के आस-पास आग लगी। उन्होंने बताया कि इस भवन के निचले फ्लोर पर कार निर्माता कंपनी का शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर बने पेंटहाउस में शोरूम के मालिक प्रवेश अग्रवाल का परिवार रहता है। शुरुआती तौर पर पता चला है कि प्रवेश अग्रवाल के घर में बने देवस्थान में अखंड ज्योति वाला दीपक जल रहा था। इस दीपक के कारण उनके घर में आग लगी। धीरे-धीरे पूरे घर में धुआं भर गया और इसमें रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा।’’ अग्निकांड के वक्त अग्रवाल, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियां घर में सो रही थीं। इस घटना में शोरूम मालिक प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है। पहली नजर में लगता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।" उन्होंने बताया कि प्रवेश अग्रवाल की बड़ी बेटी एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर उसकी हालत पर निगाह रख रहे हैं। उनके परिवार के बाकी दो सदस्य सुरक्षित हैं।’’ पुलिस अग्निकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।
 
अग्निशमन विभाग के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि ‘‘अग्निकांड की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घर में काफी धुआं भरने से प्रवेश अग्रवाल का दम घुट चुका था। हम जब उनके पास पहुंचे, तो वह हमें बेसुध हालत में मिले। हमें पता चला है कि बेसुध होने से पहले उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को घर से बाहर निकालने की भरसक कोशिश की।’’ दुबे के मुताबिक, अग्रवाल के पेंटहाउस में धुआं बाहर निकलने का पर्याप्त स्थान नहीं था। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में वाणिज्यिक-सह-आवासीय इमारत की निचली मंजिल पर रखी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
 
कमलनाथ के करीबी थे

कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी थे। वे कमलनाथ की कोर टीम में शामिल रहे हैं। प्रवेश मूल रूप से देवास की राजनीति करते थे। उन्होंने देवास शहर की विधानसभा से पिछले चुनाव में टिकट भी मांगा था। देवास महापौर के लिए अपनी पत्नी का टिकट भी मांगा था, लेकिन एन मौके पर टिकट काट दिया गया था। हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर कहा इंदौर में आग लगने की दुर्घटना में कांग्रेस नेता श्री प्रवेश अग्रवाल के निधन और उनकी पत्नी के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने का समाचार सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई। श्री अग्रवाल कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। परिवार के अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। ओम शांति।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने घटना पर दुख जताते हुए अपने शाेक संदेश में कहा इंदौर में दुःखद दुर्घटना में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य  प्रवेश अग्रवाल  के असामयिक निधन एवं उनकी पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार दुःखद है।  ग्रवाल कांग्रेस के एक समर्पित, कर्मठ और सच्चे सिपाही थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के सदस्यों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
 
 
MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.