Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
घर में दो दिन पुराना मिला स्कूल संचालक का शव
rajgarh, Two-day-old body, school director

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 सूरजपोल मौहल्ला स्थित घर में शुक्रवार दोपहर 59 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जो दो दिन पुराना बताया गया है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार टिफिन संेटर संचालक हर्षवर्धन गंगराड़े ने सूचना दी की सूरजपोल मौहल्ला स्थित घर में 59 वर्षीय अरविंद पुत्र फतेहलाल मिश्रा बिस्तर पर मृतअवस्था में है।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि अरविंद मिश्रा सरस्वती शिक्षा मंदिर विद्यालय संचालित करते थे, जो कुछ समय से बंद है, उनकी पत्नी शासकीय शिक्षिका थी, जिनकी कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी वहीं उनकी दो बेटियां है जो बैंगलोर व इंदौर में नौकरी करती है। स्कूल संचालक अरविंद मिश्रा घर पर अकेले रहते थे। हर्षवर्धन दोपहर के समय टिफिन देने गए तो वह मृतअवस्था में मिले। पुलिस का कहना है कि शव के हालात देखते हुए दो दिन पुराना प्रतीत होता है। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.