Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
आंध्र प्रदेश के करनूल के निकट भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत
new delhi, 20 people died , horrific road accident

कुरनूल। कुरनूल ज़िले के उल्लिंडकोंडा चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से हैदराबाद आ रही कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें सवार यात्री भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे।

12 यात्री बस से उतर गए और बाकी यात्री बस में ही रहे। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 3:30 बजे हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, बस चालक और सहायक दोनों ही बस की आग के चेपट से -बाल बाल बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आपातकालीन द्वार तोड़कर 12 यात्रियों सुरक्षित बाहर निकले और उन्हें मामूली चोटें आईं, जिन्हें बचा लिया गया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल ले जाया गया।

जिस इलाके में हादसा हुआ, वहां भारी बारिश हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हादसा उस समय हुआ जब कुछ ही देर में बस कुरनूल शहर पहुंचने वाली थी।

बताया जा रहा है कि ज़्यादातर यात्री हैदराबाद शहर के थे। हादसे से समय हाइवे पर गुजर रहे दूसरे वाहन के यात्री हिंदूपुर के नवीन बस दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को अपनी कार से कुरनूल अस्पताल पहुंचाया ।
इसी क्रम में पुट्टपर्थी से हैदराबाद आ रही हैमा रेड्डी बस में आग लगते देख रुक गईं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया।
रामिरेड्डी, वेणुगोपाल रेड्डी, सत्यनारायण, श्रीलक्ष्मी, नवीन कुमार, अखिल, जश्मिता, अकीरा, रमेश, जयसूर्या और सुब्रमण्यम नाम के कुछ यात्री इस दुर्घटना में बच गए।
20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है जिसकी जिला प्रशासन से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

 

MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.