Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को मौका देगी : अखिलेश यादव
ajmer, People of Bihar , Akhilesh Yadav
अजमेर । समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को एक मौका देगी। उन्होंने तेजस्वी यादव को इंडी गठबंधन की ओर से बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को किशनगढ़ मार्बल सिटी आए थे। चार्टर प्लेन से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव का यहां फूल माला से स्वागत किया गया।
 
मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता इंडी गठबंधन को एक मौका जरूर देगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं झूठ का इंजन है।
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी डबल इंजन सरकार है। कितना विकास हो रहा है जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सपा की सरकार तो 2027 में ही बन जाएगी। उल्लेखनीय है कि यादव किशनगढ़ मार्बल औद्योगिक क्षेत्र में आर के मार्बल के प्रतिष्ठान 90 डिग्री पर गए जहां देशी और विदेश मार्बल देखे। अखिलेश यादव के किशनगढ़ आगमन की सूचना पर किशनगढ़ एयरपोर्ट से लेकर मार्बल क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.