Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला में किसान हुए शामिल
jagdalpur, Farmers participated,Silver Jubilee Festival
जगदलपुर । सांसद बस्तर महेश कश्यप शुक्रवार को कुुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधुर एग्रीकल्चर कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में शाम‍िल हुए।
 
सांसद बस्तर महेश कश्यप ने स्थानीय भतरी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कि, कृषि प्रधान देश में उन्नत खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरन्तर सकारात्मक प्रयास कर रही है, और किसानों के हितों के प्रति कटिबद्ध होकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
 
इन योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित होकर अच्छी खेती-किसानी करें और घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर करें । उन्हाेने कहा कि देश की एक बड़ी आबादी कृषि पेशे से जुड़ी है, हमारे अन्नदाता देश की जनता को खाद्यान्न उपलब्ध करवा रहे हैं। इन अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी प्रयासों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हरेक किसानों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार के किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया और इन योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किसानों से किया।
​
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने आय संवृद्धि के लिए खेती-किसानी के साथ ही पशुपालन, कुक्कुटपालन मत्स्यपालन, उद्यानिकी फसलों की खेती, मधुमक्खीपालन जैसी आयमूलक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि कृषि के आनुषांगिक गतिविधियों से अतिरिक्त आय होने के फलस्वरूप किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने इस दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होने का आग्रह किसानों से किया।
 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने उन्नत खेती-किसानी के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल देते हुए वर्तमान में मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों से आग्रह किया।
 
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजनांतर्गत मोहन कश्यप एवं विजय ठाकुर को अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं 10 किसानों को पीएम किसान क्रेडिट कार्ड तथा तीन मत्स्यपालन स्व सहायता समूहों को मछलीपालन जाल एवं आइसबॉक्स प्रदान किया गया। साथ ही अतिथियों एवं किसानों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी विभाग सहित इन्द्रावती फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन के प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली गई। किसान मेला में गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने उन्नत खेती-किसानी की नवीन तकनीक, उन्नत किस्म, नवाचार, आधुनिक कृषि यंत्रों इत्यादि के साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
 
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, पूर्व विधायक लछुराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि‍ तथा गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पीके सलाम, सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. डीके नेताम, उपसंचालक उद्यानिकी आकांक्षा सिन्हा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.