Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी
raipur, Thunderstorm and rain warning, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 28 अक्टूबर को भी मौसम कमोबेश बारिश वाला ही रहेगा। 26 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम वैज्ञान‍िकों के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। इन वेदर सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ तक देखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.