Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा नेता पर कोतमा बस स्टैंड पर जानलेवा हमला
anuppur, BJP leader attacked, Kotma bus stand

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार पर शुक्रवार देर रात कोतमा बस स्टैंड चौराहे पर जानलेवा हमला हुआ।  हमलावरों ने मनमोहन ताम्रकार के साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर मौके से भाग गये। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज सामने आए हैं।


जानकारी अनुसार भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार अपने पेट्रोल पंप से निकल रहें थे। तभी हमलावरों ने साइड मांगा इसके बाद मारपीट शुरू कर दी और घायल कर मौके से चार पहिया वाहन से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार हमलावार का भाजपा नेता से कोई पुरान विवाद भी होना बताया गया हैं। जानकारी अनुसार दीप शुक्ला नामक युवक और एक अन्य व्यक्ति ने मनमोहन ताम्रकार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हे गंभीर हालत में कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से रेफर कर दिया गया। हमलावर भागते समय उनकी दो पहिया वाहन की चाबी और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्भर शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

 

MadhyaBharat 25 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.