Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर-खंडवा रोड पर 10 किमी लंबे जाम में फंसे हजारों वाहन
indore, Thousands of vehicles , Indore-Khandwa road
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा रोड़ (सिमरोल रोड) पर शुक्रवार की रात करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें दोनों तरफ हजारों वाहन फंसे हुए हैं। जाम की शुरुआत घाट सेक्शन में वाहनों के खराब होने और 7 दिनों से लावारिस खड़े एक डंपर के कारण हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जाम को खुलवाने के लिए चार थानों की पुलिस को मौके पर लगना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए सिमरोल, बलवाडा, महू और तेजाजी नगर थाने की टीम लगी हुई है। बताया जाता है कि रास्ते में गाड़ी खराब होने के बाद गलत साइड से निकलने के चलते यहां यह स्थिति बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, सिमरोड रोड पर रास्ते में एक माल भरा डंपर करीब 7 दिनों से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे हटाने की जानकारी कई बार दी, लेकिन उसे नहीं हटाया गया। यह डंपर ही जाम का मुख्य कारण बना हुआ था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी। इसके साथ ही शुक्रवार को यहां दो से ओर बड़ी गाड़ियां खराब हो गई। जिसमें घाट सेक्शन में जाम की स्थिति बन गई। रात तक यहां कई किलोमीटर लंबा जाम गया। यहां वाहन काफी संख्या में गुत्थमगुथा होकर रेंगते हुए चल रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण के तीन और शहर के एक थाने की टीम मौके पर मौजूद है। ट्रैफिक को ठीक करने के लिए कई जवान मौके पर लगे हुए हैं।
MadhyaBharat 25 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.