Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अर्क अर्पण के लिए रूद्रेश्वर व आमा तालाब घाट की हो रही सफाई
dhamtari, Rudreshwar and Ama Talab Ghat, essence
धमतरी । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शहर में जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं द्वारा डूबते सूर्य को अर्क अर्पण किए जाने से पूर्व नगर निगम ने सभी घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इसी क्रम में महापौर रामू रोहरा एवं डॉ. अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने शनिवार को नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ रूद्रेश्वर घाट और आमा तालाब घाट का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई, बैरिकेडिंग तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए। निगम कर्मियों को घाटों की नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और स्नान स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से चौकसी बरतने के निर्देश भी दिए गए। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि छठ पूजा हमारे शहर की पहचान और लोक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में नगर निगम का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमें जोड़ती हैं, इसलिए नगर निगम सदैव सेवाभाव से ऐसे आयोजनों के सफल संचालन के लिए तत्पर रहेगा। पार्षद कुलेश सोनी ने भी नगर निगम टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर निगम द्वारा की गई तैयारियों से व्रतियों को सुविधा मिलेगी और श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पर्व का निर्वहन कर सकेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान के साथ कार्तिक मास का छठ पर्व 2025 शुरू हो रहा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को छठ 2025 व्रती नियम-धर्म से सात्विक भोजन अरवा चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी सेंधा नमक के प्रयोग से बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। छठी मइया को ध्यान कर स्वच्छ तन-मन से छठ पूजा 2025 का संकल्प नहाय-खाय पर ही लेने का विधान है। इस दिन छठी मइया और आदित्य देव, दीनानाथ के लिए छठ गीत 2025 गाकर उनका आह्वान किए जाने का विधान है।
MadhyaBharat 25 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.