Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अमरकंटक में मां नर्मदा का किया पूजन-अर्चन
anuppur, Union Minister Tokhan Sahu ,worshiped Mother Narmada

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की विश्व विख्यात पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार की दोपहर केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू पहुंचे। यहां मां नर्मदा के दर्शन करते हुए उन्होंने पूजा-अर्चना किया।

 


केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू अल्प प्रवास पर आज विश्व विख्यात पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे जहां उन्होंने मॉ नर्मदा का पूजन अर्चन कर देश की देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गये। इस दौरान अमरकंटक में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री साहू ने कहां पतित पावनी मां नर्मदा जी सबको देने वाली हैं। सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। हमने मां से यही प्रार्थना की है कि उनकी कृपा, स्नेह और आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, राष्ट्र और प्रदेश सुख, समृद्धि और संपदा से परिपूर्ण रहें।”अमरकंटक–पेंड्रा मार्ग की जर्जर स्थिति कहा वर्षा काल के दौरान मार्गों की हालत खराब हुई है, सुधार कार्य कराया जाएगा।”पवित्र नगरी अमरकंटक के चौमुखी विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कहा कि सभी प्रमुख पर्यटन और धार्मिक तीर्थ स्थलों का विकास कराया जाएगा।”हालांकि, अमरकंटक के विकास के विशेष प्रस्ताव पर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.