Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
दिग्विजय सिंह खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कर रहे हैं बयानबाजीः रामेश्वर शर्मा
bhopal, Digvijay Singh, Rameshwar Sharma
भोपाल । भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता मध्य प्रदेश में अप्रासंगिक हो गए हैं। दिग्विजय सिंह जैसे नेता खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने भ्रामक व तथ्यहीन आरोप लगाकर मध्य प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के बहकावे में आकर गुमराह होने वाली नहीं है।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर है। छिंदवाड़ा जिले में दूषित कफ सिरप का मामला हो या भोपाल तथा प्रदेश के अन्य जिलों में कार्बाइड गन का मामला, जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने वाली डॉ. यादव की सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। भाजपा सरकार दोषियों पर ऐसी कार्रवाई कर रही है कि वह अन्य मामलों में भी नजीर बन जाएगी।


निर्दोष किसानों पर गोलियां चलवाने वाले आज संवेदनशीलता की बात कर रहे
भाजपा विधायक शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वही नेता है, जिनके मुख्यमंत्रित्व काल में मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से स्वास्थ्य विभाग की नींव हिल गई दी थी। बैतूल जिले के मुलताई में अपनी जायज मांगों को लेकर एकत्रित किसानों पर गोलियां चलवाने वाले दिग्विजय सिंह आज संवेदनशीलता की बात कर रहे हैं। नैतिकता को ताक पर रखकर परिवारवाद और पट्ठावाद की राजनीति को देश और मध्य प्रदेश में फैलाने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को नैतिकता और संवेदनशीलता जैसे शब्द बोलना शोभा नहीं देते। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर योजनाएं बनाकर कार्य कर रही है।


जनता जिन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है, अब वह राजनीतिक स्वांग कर रहे हैं
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिग्विजय सिंह को “मिस्टर बंटाधार” नाम दिया है, वह अब जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने वाली मध्यप्रदेश की संवेदनशील भाजपा सरकार को लेकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। छिंदवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेकर कोल्ड्रिफ के वितरण पर रोक लगाई। कोल्ड्रिफ लिखने वाले डॉक्टर और दवा निर्माता कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। दोषी अधिकारियों को निलंबित कर जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ितों के इलाज का खर्च भी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार उठा रही है। कार्बाइड मामले में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहद संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्चों का हाल जाना और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कार्बाइड गन बेचने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार जनता के विश्वास और जीवन सुरक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित है। यहां न तो ढिलाई चलेगी, न ही राजनीति के लिए पीड़ा का दोहन होने दिया जाएगा। मध्य प्रदेश अब भ्रम नहीं, भरोसे की राह पर है। जहां सेवा ही संकल्प है और सुरक्षा ही प्राथमिकता है।


दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई बच्चों की मौतों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से अब तक परासिया में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के कारण 24 बच्चों की मौतें हुई है। उन बच्चों को वह दवा दी गई, जिसमें डायथलीन ग्लायकॉल की मात्रा 48.6% से ज्यादा थी, जबकि 0.01% ज्यादा नहीं होना चाहिए।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री जो कि एमपी के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं उन्होंने क्लीनचिट दी कि इसमें कोई गड़बड़ नहीं ऐसे व्यक्ति का क्या इस्तीफा नहीं होना चाहिए था? दिसंबर 2022 और 2023 में हिंदुस्तान में बनी डीईजी के कारण उज्बेकिस्तान में 18 बच्चे मारे थे। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के पास थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर रोक नहीं लगाई।

 

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.